Pi Network Coin Price Today in India, 25 September 2025 : क्रिप्टोकरेंसी पाई नेटवर्क (पाई कॉइन) ने इस साल की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त धमाल मचाया था। फरवरी 2025 में लॉन्च होते ही इस डिजिटल करेंसी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और कई लोग इसे भविष्य का बिटकॉइन तक कहने लगे थे। शुरुआत में इसकी कीमतों में तेजी ने निवेशकों के मनोबल को बढ़ाया, लेकिन अब पाई नेटवर्क में गिरावट का दौर जारी है और यह क्रिप्टोकरेंसी पिछले कुछ महीनों में काफी कमजोर पड़ गई है।
पाई क्वॉइन में भारी गिरावट
फरवरी में हुआ था लॉन्च, कीमतों में आया उछाल
पाई नेटवर्क को 20 फरवरी 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। शुरुआती कीमत करीब 1.84 डॉलर (करीब 160 रुपये) थी, लेकिन लॉन्च के कुछ ही घंटों में इसका मूल्य आधा से भी ज्यादा गिरकर 0.64 डॉलर तक आ गया। इसके बाद अचानक इस क्रिप्टो में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आने वाले चंदिनों दिनों में पाई कॉइन की कीमत करीब 150 प्रतिशत तक बढ़ गई और यह 1.59 डॉलर के करीब पहुंच गया। इसी तेजी के चलते 27 फरवरी को कीमत अपना अब तक का उच्चतम स्तर 2.93 डॉलर (करीब 260 रुपये) तक पहुंच गई। यह पाई नेटवर्क का ऑल टाइम हाई था, जिसने बाजार में इसे लेकर उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।
शानदार शुरुआत के बाद आई गिरावट
27 फरवरी के बाद पाई कॉइन की कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो गई। शुरुआती उछाल के बाद बाजार में निरंतर दबाव बढ़ा और कीमत धीरे-धीरे कम होने लगी। हालांकि बीच-बीच में कुछ छोटी-छोटी तेजी देखने को मिली, लेकिन यह रैली भी टिकाऊ साबित नहीं हुई। मार्च के अंत तक पाई कॉइन अपनी लॉन्चिंग कीमत से काफी नीचे आ गया था। इस गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहा और अब तक करीब 7 महीने गुजरने के बाद भी पाई नेटवर्क अपने ऑल टाइम हाई के स्तर के काफी नीचे ट्रेड कर रहा है।
Pi Coin Price: बड़ी गिरावट के निशान
हाल के दिनों में पाई नेटवर्क की कीमतों में गिरावट और तेज हो गई है। पिछले 8 दिनों में इस क्रिप्टोकरेंसी में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में भी पाई नेटवर्क में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, सुबह के समय कीमतों में 7 दिनों में 24.12% तक की गिरावट देखी गई, जबकि 24 घंटे में 5.44% प्रतिशत की गिरावट हुई। coinmarketcap के मुताबिक 25 सितंबर 2025 को 1 पाई क्वॉइन की कीमत 0.27 डॉलर यानी (23.94 रुपये) है। इसी प्रकार एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाई कॉइन करीब 19.6% प्रतिशत नीचे आ चुका है।
ऑल टाइम हाई से गिरावट
27 फरवरी के बाद से अब तक पाई नेटवर्क में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि शुरुआत में जो उम्मीदें जुड़ी थीं, वे फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल पाई नेटवर्क की कीमतों में स्थिरता या तेजी के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। यह कहना अभी कठिन है कि भविष्य में पाई कॉइन की कीमतें कब और कैसे सुधरेंगी। इस स्थिति को देखते हुए निवेशकों को सावधानी से कदम बढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
निवेशकों के लिए सलाह
पाई नेटवर्क की असाधारण शुरुआत के बाद इस क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इस बीच निवेश करने वाले लोगों को जोखिम को समझते हुए ही निवेश करना चाहिए। क्रिप्टो मार्केट की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि कोई भी निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट की राय जरूर लें। इसके अलावा बाजार की स्थिति को लगातार ट्रैक करना भी जरूरी है ताकि निवेश संबंधी सही निर्णय लिया जा सके।
क्या है भविष्य?
पाई नेटवर्क की कहानी इस साल की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक रही है। लॉन्च के बाद जबरदस्त तेजी और उसके बाद आई गिरावट ने इसे निवेशकों के लिए एक पेचीदा विकल्प बना दिया है। हालांकि फिलहाल कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में बदलाव तेजी से आते हैं। इसलिए इस बात की संभावना भी बनी रहती है कि भविष्य में पाई नेटवर्क फिर से तेजी पकड़ सकता है। लेकिन फिलहाल जो हालात हैं, उनमें निवेशकों को सतर्क रहने की जरुरत है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए और पूरी जानकारी के साथ ही निवेश की प्लानिंग बनानी चाहिए।
पाई नेटवर्क ने इस साल की शुरुआत में जबरदस्त उछाल दिखाया, लेकिन अब यह क्रिप्टोकरेंसी अपनी शुरूआती चमक खोती नजर आ रही है। पिछले कुछ महीनों में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट ने निवेशकों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। फिलहाल बाजार की अनिश्चितता बनी हुई है और एक्सपर्ट्स भी पाई कॉइन के भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। इसलिए अगर आप पाई नेटवर्क में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अपने निवेश के फैसले से पहले विशेषज्ञ सलाह लेना जरूरी है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी में निवश जोखिम भरा होता है, फिर भी आप निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।)
