फिजिक्सवाला को झटका, 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स का नोटिस, जानिए क्यों

PhysicsWallah Income Tax Notice: एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी फिजिक्सवाला को आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये की इनकम टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इनकम टैक्स विभाग ने इस अवधि में निवेशकों से प्राप्त निवेश को 'कर योग्य आय' माना है। इसी आधार पर विभाग ने कंपनी से यह बड़ी राशि वसूलने का आदेश जारी किया है।

PhysicsWallah Income Tax Notice: एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी फिजिक्सवाला को आकलन वर्ष 2023-24 के लिए करीब 263.34 करोड़ रुपये की इनकम टैक्स मांग का नोटिस मिला है। कंपनी ने यह जानकारी शेयर बाजार में निवेशकों को दी। इनकम टैक्स विभाग ने इस अवधि के दौरान निवेशकों से प्राप्त निवेश को ‘टैक्स योग्य आय’ माना है। इसमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास रजिस्टर्ड कैटेगरी-2 वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) से प्राप्त निवेश भी शामिल है। इसके आधार पर इनकम टैक्स विभाग ने कंपनी से यह राशि वसूल करने का आदेश जारी किया।

PhysicsWallah, Physics Wallah, Physicswala, PhysicsWallah Income Tax Notice

फिजिक्सवाला को आयकर नोटिस: निवेशकों से प्राप्त फंड को टैक्स योग्य माना गया

कंपनी ने क्या कहा...

फिजिक्सवाला के अनुसार, यह कंपनी के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन कंपनी इस आदेश को चुनौती देने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि उनके पास उपयुक्त अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करने के मजबूत कानूनी और तथ्यात्मक आधार हैं। इसका मतलब है कि फिजिक्सवाला ने शुरुआती जांच और आकलन के बाद यह माना है कि निवेशकों से प्राप्त राशि पर आयकर की मांग को लेकर उनका पक्ष मजबूत है।

End of Feed