नौकरी के लिए PhD की योग्यता, पर सैलरी 8000 रुपये; सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 27, 2023, 04:51 PM IST

Phd Salary: एक जॉब ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ये मामला दिल्ली के साउथ एशियन यूनिवर्सिटी का है। इस यूनिवर्सिटी ने पार्ट-टाइम रिसर्च असिस्टेंट की पॉजिशन के लिए हर महीने 8000 रुपये सैलरी का ऑफर दिया था।

Phd Salary: एक जॉब ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ये मामला दिल्ली के साउथ एशियन यूनिवर्सिटी का है। इस यूनिवर्सिटी ने पार्ट-टाइम रिसर्च असिस्टेंट की पॉजिशन के लिए हर महीने 8000 रुपये सैलरी का ऑफर दिया था। जिसके लिए, उसने PhD की डिग्री की शर्त रखी है। जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर गुस्सा निकाला। इस यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किए गए पोस्ट के लिए सिर्फ ऐसे उम्मीदवार अप्लाई कर सकते थे, जिनके पास पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री थी।

South Asian University

जॉब ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा

नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम

इस पॉजिशन के लिए यूनिवर्सिटी ने जो शर्त रखी है, उसमें ज्वाइनिंग के बाद रिसर्च-असिस्टेंट को दिल्ली में रहने की शर्त रखी गई थी। दिल्ली देश की राजधानी और मेट्रो सिटी है, जहां रहने का खर्च टियर 2 और टियर 3 शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है। यूनिवर्सिटी ने 24 मई को रिसर्च असिस्टेंट्स के दो पोस्ट के लिए एड निकाला था। इसमें कहा गया था कि सेलेक्शन के बाद उन्हें 'India and the UN Security Council: Reaching Beyond the Permanent Seat' प्रोजेक्ट पर काम करना होगा।

End of Feed