UPI से PF की निकासी शुरू, EPFO ने शुरू किया ट्रायल, आपको कब मिलेगी यह सुविधा?

EPFO ने UPI से PF की निकासी की व्यवस्था को चालू कर दिया है। हालांकि, यह अभी ट्रायल के दौर में है। माना जा रहा है कि साल के आखिर तक यह सुविधा सभी EPFO मेंबर तक उपल्ब्ध हो जाएगी।

EPFO Subscribers के लिए बड़ी खबर है। एम्प्लोयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू कर दी है। फिलहाल, EPFO ने इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक EPFO बैंकों के साथ मिलकर इस नए सिस्टम को टेस्ट कर रहा है और इसे दिसंबर के अंत तक औपचारिक रूप से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

EPFO upi pf upi

यूपीआई से शुरू होगी पीएफ की निकासी

नई व्यवस्था शुरू होने के बाद EPFO सब्सक्राइबर को PF का पैसा निकालने के लिए मौजूदा प्रक्रिया के मुकाबले ज्यादा आसान डिजिटल विकल्प मिल सकता है। नए सिस्टम में UAN पोर्टल को सब्सक्राइबर के UPI अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे निकासी प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने की तैयारी है।

End of Feed