पाकिस्तान में 14 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम, 272 रुपये से बढ़कर 286.77 रुपये हो जाएंगी कीमतें

Petrol Diesel Price in Pakistan: पाकिस्तान में आम लोगों पर महंगाई का एक और प्रहार होने वाला है। पाकिस्तान सरकार पेट्रोल के दाम में 14 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर सकती है। पाकिस्तान में अभी पेट्रोल का भाव 272 रुपये प्रति लीटर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में 14 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है पेट्रोल
  • पाकिस्तान में फिलहाल 272 रुपये प्रति लीटर है पेट्रोल के दाम
  • भाव बढ़ने के बाद 286.77 रुपये हो जाएगी कीमत

Petrol Diesel Price in Pakistan: नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार पेट्रोल की कीमतों में 10 से 14 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने जा रही है। ऐसे में पहले से ही आसमान छूती महंगाई से त्रस्त जनता पर और बोझ बढ़ जाएगा। 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने उद्योग जगत के सूत्रों के हवाले से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने की आशंका जताई है। इसके मुताबिक, “संघीय सरकार ग्लोबल मार्केट में बढ़ती तेल कीमतों का हवाला देते हुए पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है।”

petrol, petrol price, petrol price in pakistan, pakistan

पाकिस्तान सरकार पेट्रोल की कीमतों में 10 से 14 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने जा रही है

पाकिस्तान में हर हफ्ते पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की होती है समीक्षा

पाकिस्तान सरकार हर हफ्ते पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा करती है। पिछली समीक्षा के विपरीत यदि सरकार विनिमय दर घाटे को भी समायोजित करती है तो ये बढ़ोतरी 14 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है। पिछली बार सरकार ने डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के कमजोर होने का बोझ जनता पर नहीं डाला था।

End of Feed