Petrol Diesel LPG Price Today (25 March 2026): दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, नॉएडा, जयपुर , मुंबई, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

Petrol Diesel Price Today (25 March 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: आज 25 मार्च 2026 को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है जिसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 103 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। दिल्ली, नोएडा और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए जानते हैं आपके शहर के ताजा रेट्स की पूरी लिस्ट।

Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। आज ब्रेंट क्रूड उछलकर 103.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड भी 91.12 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू रहा है। वैश्विक बाजार में कीमतों की इस उठापटक के बावजूद भारतीय पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर यह है कि IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आज 26 मार्च की सुबह छह बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। वहीं प्रीमियम श्रेणी में XP95 पेट्रोल ₹101.89 और XG डीजल ₹91.49 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। देश में सबसे सस्ते ईंधन की बात करें तो पोर्ट ब्लेयर में अब भी पेट्रोल ₹82.46 और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर के सबसे निचले स्तर पर उपलब्ध है।

Petrol Diesel LPG Rate

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली₹94.77₹87.67
मुंबई₹103.12₹93.45
कोलकाता₹100.25₹90.82
चेन्नई₹100.80₹92.39
बेंगलुरु₹102.00₹88.94
हैदराबाद₹107.50₹95.70
अहमदाबाद₹94.89₹90.17
लखनऊ₹94.69₹87.80

एलपीजी का रेट आपके शहर में

शहरघरेलू सिलेंडर (₹)कमर्शियल सिलेंडर (₹)
नई दिल्ली₹913.00₹1,884.50
मुंबई₹912.50₹1,836.00
बेंगलुरु₹915.50₹1,958.00
चेन्नई₹928.50₹2,043.50
कोलकाता₹939.00₹1,988.50
लखनऊ₹950.50₹2,007.00
हैदराबाद₹965.00₹2,105.50
पटना₹1,002.50₹2,133.50

पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भीड़ और लंबी लाइनों की मुख्य वजह तेल की कमी नहीं, बल्कि सप्लाई मॉडल में हुआ एक छोटा सा बदलाव है। दरअसल, कुछ इलाकों में 'कैश एंड कैरी' मॉडल लागू होने के कारण सप्लाई में मामूली देरी हुई है, क्योंकि अब तेल कंपनियों (OMCs) ने डीलर्स से एडवांस पेमेंट की मांग शुरू कर दी है। इसी कमर्शियल बदलाव को जनता ने तेल की किल्लत समझ लिया, जिससे पैनिक की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, इंडियन ऑयल (IOCL) और BPCL ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि उनके सभी आउटलेट्स पूरी तरह चालू हैं और देश में ईंधन के स्टॉक की कोई कमी नहीं है।

End of Feed