Petrol-Diesel Rate Today, 30 November 2022: भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट करती हैं। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में इस साल मई के अंत से ईंधन का दाम नहीं बदला है। आइए जानते हैं आज महीने के आखिरी दिन यानी 30 नवंबर 2022 को पेट्रोल और डीजल के दाम में कितना बदलाव हुआ है।
Petrol-Diesel Rate Today: 6 महीने बाद क्या आज बदल गई है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इतना है दाम
बुधवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। यहां डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल का दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 102.63 रुपये और डीजल के लिए लोग 94.24 रुपये चुका रहे हैं।
अन्य शहरों में इतने पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल
30 नवंबर को गुरुग्राम और नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 96.89 रुपये और 96.59 रुपये है। यहां डीजल के लिए लोग 89.76 रुपये प्रति लीटर चुका रहे हैं। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यहां पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं डीजल के लिए ग्राहकों को 87.89 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ और पटना में पेट्रोल क्रमश: 96.47 रुपये और 107.38 रुपये पर मिल रहा है। इन शहरों में डीजल की कीमत क्रमश: 89.66 रुपये प्रति लीटर और 94.16 रुपये प्रति लीटर है।
उल्लेखनीय है कि आप अपने शहर की पेट्रोल और डीजल की कीमत को घर बैठे ही एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि हर शहर में ईंधन का दाम अलग- अलग होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में टैक्स, डीलर की कमीशन और अन्य चीजें जोड़ती हैं, जिसके बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
