Petrol-Diesel Rate: इस राज्य में महंगा हो गया डीजल! जानिए आपके शहर में कितना है दाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 9, 2023, 11:24 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 09 January 2023: मई के बाद से पेट्रोल, डीजल की कीमत स्थिर होने से जुलाई-सितंबर तिमाही में ओएमसी को कुल 2,748.66 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान हुआ है।

Petrol-Diesel Rate Today, 09 January 2023: भारत में कई महीनों से ईंधन की कीमत नहीं बदली है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत पिछले साल मई से ही एक समान बनी हुई है। लेकिन देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां सरकार ने डीजल पर वैट को बढ़ा दिया है। ऐसे में वहां अब डीजल महंगा हो जाएगा। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की। रविवार को राज्य सरकार द्वारा डीजल पर वैट 6.40 फीसदी से बढ़ाकर 9.96 फीसदी प्रति लीटर कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल पर वैट जो अब तक 4.40 रुपये प्रति लीटर था, बढ़कर 7.40 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। इस तरह, डीजल की कीमत 83 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

petrol

Petrol-Diesel Rate: इस राज्य में महंगा हो गया डीजल! जानिए आपके शहर में कितना है दाम

हर रोज अपडेट होती है कीमत

End of Feed