पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द फिर बढ़ेंगे! BPCL डायरेक्टर ने बताया कारण

ईरान संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत तेजी से बढ़ी है। इसके चलते पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़े हैं। ईंधन महंगा होने से जनता पर बोझ बढ़ा है।

Fuel price hike: पिछले 10 दिनों में Petrol और Diesel के दाम में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। CNG के भी दाम बढ़े हैं। ईंधन महंगा होने से उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा है। हालांकि, इस तीन बढ़ोतरी के बाद भी राहत नहीं मिलने जा रही है। आने वाले दिनों में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

Petrol Diesel Price Hike

पेट्रोल महंगा, डीजल महंगा

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के HR डायरेक्टर राज कुमार दुबे ने न्यूज एजेंसी ANI से बातकरते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा संकट जारी रहता है, तो रिटेल फ्यूल की कीमतों में और बढ़ोतरी से बचना मुश्किल हो सकता है। ईरान युद्ध के कारण एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए अगर ये हालात ऐसे ही बने रहते हैं तो मुझे लगता है कि कीमतों में एक और बढ़ोतरी होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बढ़ोतरी कितनी होगी, लेकिन उन्होंने कहा, "अगर यह लंबे समय तक जारी रहता है, तो कीमतों में बढ़ोतरी तय है।"

End of Feed