इन वजहों से रिजेक्‍ट हो सकता है पर्सनल लोन का आवेदन, ये जरूरी बातें दिलाएंगी राहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 10, 2023, 07:27 PM IST

Personal Loan Conditions: पर्सनल लोन इमरजेंसी में बड़े काम का साबित हो सकता है। आप बैंकों से आसानी से लोन ले सकते हैं। ज्‍यादातर बैंकों में इसे चुकाने की अधिकतम अवधि 5 साल की होती है।

Personal Loan Conditions: पर्सनल लोन इमरजेंसी में बड़े काम का साबित हो सकता है। आप बैंकों से आसानी से लोन ले सकते हैं। ज्‍यादातर बैंकों में इसे चुकाने की अधिकतम अवधि 5 साल की होती है। लेकिन कुछ ऐसी वजहें हैं जिनके कारण आपकी लोन रिक्‍वेस्‍ट रिजेक्‍ट भी हो सकती है। अगर आप भी किसी वजह से पर्सनल लोन लेने का मन बना रहे हैं इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

Loan

पर्सनल लोन लेने का मन बना रहे हैं इन बातों का जरूर ध्यान रखें

सबसे पहला पॉइंट है क्रेडिट स्‍कोर

अगर आपका क्रेडिट स्‍कोर अच्‍छा नहीं है, तो पर्सनल लोन का आवेदन रिजेक्‍ट भी किया जा सकता है। इस स्थिति में अगर आपको लोन मिलता भी है, तो वो बहुत ज्‍यादा ब्‍याज दर के साथ मिलेगा। क्रेडिट स्‍कोर जितना अच्‍छा होगा, लोन उतनी आसानी से और बेहतर ब्‍याज दरों पर मिल जाएगा। 750 या इससे ज्‍यादा के क्रेडिट स्‍कोर को अच्‍छा माना जाता है।

End of Feed