Pepsi: पेप्सी के नए प्रिंट विज्ञापन से ताजा हुईं 'नथिंग ऑफिशियल अबाउट इट' की यादें, की 'एनी टाइम इज पेप्सी टाइम' कैंपेन की शुरुआत

Pepsi New Ad: लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक पेप्सी ने नए बोल्ड विज्ञापन के साथ ‘एनी टाइम इज पेप्सी टाइम’ कैंपेन की शुरुआत की और यह विज्ञापन ‘नथिंग ऑफिशियल अबाउट इट’ के उन पुराने दिनों की यादें ताजा करने वाला है, जब किसी स्पॉटलाइट के बिना ही पेप्सी ने सबको अपना दीवाना बना लिया था।

Pepsi New Ad: क्या आज आपकी नींद भी किसी लोकप्रिय अंग्रेजी अखबार के पहले पन्ने पर छपे पेप्सी के विज्ञापन को देखकर खुली है? यह गर्मियों को लेकर पेप्सी की बड़ी शुरुआत है। यह विज्ञापन हाफ-टाइम की सोच से बाहर निकलने की बात करता है। जब हाथों में पेप्सी को थामकर हर पल खास हो सकता है, तो फिर किसी हाफ-टाइम का इंतजार क्यों करना? कुछ पल होते हैं, जिनकी तैयार की जाती है और बहुत से पल अपने आप जीवन में आ जाते हैं। पेप्सी का नया ‘एनी टाइम इज पेप्सी टाइम (हर पल पेप्सी का पल)’ कैंपेन भी यही कहता है। यह जिंदगी में अचानक आने वाले पलों को जी लेने का संदेश देने वाला कैंपेन है।

Pepsi new ad, any time is Pepsi time

पेप्सी ने लॉन्च किया नया विज्ञापन

यह सहज, सरल और बिल्कुल उसी तरह का संदेश है, जो लोगों के दिल में बस जाता है। पेप्सी ने क्रिएटिव मार्केटिंग की दुनिया के हास्य-विनोद के उन दिनों को वापस लाते हुए पुरानी यादों से गुदगुदाने का काम भी किया है। लोगों ने इस बात को महसूस भी किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘मेकिंग द मोस्ट ऑफ एवरी मूमेंट – नो ब्रेक्स नीडेड (हर पल का भरपूर आनंद - ब्रेक की जरूरत नहीं)’। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘लव हाउ दिस जस्ट फिट्स इनटू एवरी मूमेंट (मुझे पसंद है कि यह हर पल में कैसे फिट बैठता है)’। यह विज्ञापन ‘नथिंग ऑफिशियल अबाउट इट’ के उन पुराने दिनों की यादें ताजा करने वाला है, जब किसी स्पॉटलाइट के बिना ही पेप्सी ने सबको अपना दीवाना बना लिया था।

End of Feed