भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का प्रकोप, देश में बिजली की मांग रिकॉर्ड 265.44 गीगावाट पर

पारा चढ़ने के साथ घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं द्वारा एयर कंडीशनर, एयर कूलर और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली की मांग बढ़ रही है। बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग और खपत में और तेजी आ सकती है।

देश में पारा चढ़ने के साथ बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 265.44 गीगावाट तक पहुंच गई। विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 257.37 गीगावाट जबकि मंगलवार को यह 260.45 गीगावाट के उच्चस्तर पर रही थी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा दोपहर 3.45 बजे तक 265.44 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) की अधिकतम बिजली मांग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। यह अबतक की अधिकतम मांग है।

Heatwave Impact

गर्मी बढ़ने से देशभर में बढ़ी बिजली की खपत।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह लगातार तीसरा दिन है जब बिजली की अधिकतम मांग ने रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले सोमवार को दोपहर 3:42 बजे बिजली की अधिकतम मांग 257.37 गीगावाट के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। सोमवार की अधिकतम मांग ने 25 अप्रैल को दोपहर 3.38 बजे दर्ज किए गए पिछले अबतक के उच्चतम स्तर 256.11 गीगावाट को पीछे छोड़ दिया।

End of Feed