Paytm-Zomato Deal: जोमैटो खरीदेगी पेटीएम का टिकट बुकिंग बिजनेस, Paytm का शेयर 2 फीसदी चढ़ा, Zomato का स्टॉक फ्लैट

Paytm-Zomato Deal: दोनों कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पूरी तरह कैश में होने वाली इस डील को अपनी मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत ओसीएल का एंटरटेनमेंट टिकट कारोबार इसकी सब्सिडियरी कंपनियों ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओटीपीएल) और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो और पेटीएम की डील
  • जोमैटो खरीदेगी पेटीएम का टिकट बिजनेस
  • 2048 करोड़ रु की होगी डील

Paytm-Zomato Deal: पेटीएम ब्रांड को ऑपरेट करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने अपना फिल्म टिकट कारोबार 2,048 करोड़ रुपये में जोमैटो को बेचने का ऐलान कर दिया है। एंटरटेनमेंट टिकट कारोबार में फिल्मों के अलावा स्पोर्ट्स इवेंट्स और म्यूजिक कॉन्सर्ट के टिकट भी शामिल हैं। दोनों कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पूरी तरह कैश में होने वाली इस डील को अपनी मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत ओसीएल का एंटरटेनमेंट टिकट कारोबार इसकी सब्सिडियरी कंपनियों ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओटीपीएल) और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जाएगा। इस खबर के बीच पेटीएम का शेयर मजबूत हुआ है। करीब 10 बजे BSE पर पेटीएम का शेयर 2.14 फीसदी की मजबूती के साथ 586.35 रु पर है, जबकि जोमैटो का शेयर फ्लैट 259.90 रु पर है।

Paytm-Zomato Deal

जोमैटो खरीदेगी पेटीएम का टिकट बुकिंग बिजनेस

ये भी पढ़ें -

End of Feed