Paytm Big Update: पेटीएम को लेकर बड़ा अपडेट है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड () ने जापान की क्रेडिट कार्ड कंपनी, पेपे कॉर्पोरेशन () को कंपनी में हिस्सेदारी बेचे जाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। पेटीएम की सिंगापुर वाली शाखा, वन 97 कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, के मालिकाना हक वाली ‘पेटीएम सिंगापुर’ ने इस डील को मंजूरी दे दी है। पेटीएम का मानना है कि इस डील की बदौलत कंपनी के कुल कैश बैलेंस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। पेपे कॉर्पोरेशन भी सॉफ्टबैंक ग्रुप का ही हिस्सा है। यह जानकारी पेटीएम ने एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान साझा की है।
Paytm पर आया बड़ा अपडेट, जापानी ‘PayPay’ खरीदेगी हिस्सेदारी
पेटीएम के शेयर में आया उछाल
इस खबर की बदौलत शेयर मार्केट में पेटीएम की शेयरों को लेकर सकारात्मक भाव देखने को मिला है। पेटीएम के शेयर 2% उछाल के साथ 52 हफ्तों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए थे। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान पेटीएम के शेयर 990.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले 52 हफ्तों के दौरान कंपनी के शेयरों का यह अधिकतम स्तर रहा है और इसमें गिरावट के बाद पेटीएम के शेयर 975.80 रुपए पर बंद हुए।
पेटीएम Q2 रिजल्ट
सितंबर में खत्म हुए वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में पेटीएम को टैक्स कटौती के बाद 930 करोड़ रुपये का प्रॉफिट प्राप्त हुआ है। कंपनी को एंटरटेनमेंट टिकट बेचने के अपने बिजनेस से 1345 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछली तिमाही के आधार पर इस पार कंपनी की कमाई में 11% का उछाल देखने को मिला है।
