Paytm में 7% की बड़ी गिरावट, फिसलकर 200 DMA से नीचे आया शेयर, समझें इसका मतलब

फिनटेक दिग्गज Paytm के शेयरों में बाजार में सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली है। शेयर 7% से ज्यादा टूटकर 200 DMA से नीचे ट्रेड कर रहा है। क्यों यह निवेशकों के लिए चिंता की बात है?

Paytm यानी One 97 Communications के शेयर में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। Share Market में जहां आज तेजी है। वहीं, फिनटेक दिग्गज Paytm Share 7% से ज्यादा टूट गया है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को Paytm Stock न केवल 7% टूटा, बल्कि अपने अहम 200 DMA (200-Daily Moving Average) के नीचे आ गया। तकनीकी तौर पर यह एक बड़ा Bearish संकेत माना जाता है, क्योंकि यह लंबी अवधि के ट्रेंड के कमजोर होने की तरफ इशारा करता है।

Paytm share

पेटीएम के शेयरों में तबाही

क्यों टूटा Paytm शेयर?

सबसे बड़ा ट्रिगर रहा कंपनी का हालिया खुलासा, जिसमें Paytm Payments Bank (PPBL) के बंद होने (winding-up) की प्रक्रिया शुरू करने की बात सामने आई। RBI की तरफ से लाइसेंस रद्द होने के बाद यह कंपनी ने यह फैसला लिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इसका बिजनेस पर कोई बड़ा असर नहीं होगा, लेकिन बाजार ने इसे नकारात्मक रूप में लिया। निवेशकों की धारणा है, इससे कंपनी का एक बिजनेस कम हुआ है, जिससे ओवरलऑल रेवेन्यू और एक्सपेंशन की रणनीति प्रभावित होती दिख रही है।

End of Feed