UPI AutoPay से SIP और Insurance भरते हैं? जानिए 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा

15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ पेमेंट पर MDR लागू होने वाला है। ऐसे में SIP, Insurance Premium, OTT और Utility Bills का AutoPay इस्तेमाल करने वालों के मन में कई सवाल हैं। जानिए नए नियमों का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

अगर आप हर महीने Mutual Fund SIP, Insurance Premium, OTT Subscription या Utility Bills का भुगतान UPI AutoPay से करते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए UPI MDR नियम को समझना जरूरी है। हालांकि, सबसे पहले यह साफ कर दें कि 15 अक्टूबर से हर UPI Payment पर चार्ज नहीं लगने वाला है। नए नियम मुख्य रूप से चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M ट्रांजेक्शन पर लागू होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं UPI से SIP करने वालों का क्या होगा?

UPI Payment Usage

UPI AutoPay से SIP और Insurance भरते हैं? जानिए 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा

SIP करने वालों को क्या होगा?

अगर आपकी Mutual Fund SIP पहले से UPI AutoPay या UPI Mandate के जरिए चल रही है, तो आपको नए MDR को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। NPCI के नए नियमों के मुताबिक, UPI Mandate और AutoPay के जरिए होने वाले रिकरिंग पेमेंट्स पर निर्धारित MDR नहीं लगेगा। यानी हर महीने आपके बैंक अकाउंट से SIP की रकम अपने आप कटती रहेगी और इस AutoPay ट्रांजेक्शन पर नया MDR नहीं लगाया जाएगा।

End of Feed