5 दिन में 40% भागा शेयर; बायोटेक कंपनी पर टूट पड़े निवेशक, ऐसा कौनसा खजाना लगा हाथ?

बायोटेक कंपनी Panacea Biotec के शेयरों में पिछले 5 कारोबारी सत्र में 40 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में होड लगी है। आखिर कंपनी ने ऐसा क्या किया है?

Share Market में मल्टीबैगर शेयर अक्सर तब दिखाई देते हैं, जब वे अच्छा खासा रिटर्न दे चुके होते हैं। फिलहाल, तमाम निवेशक इन दिनों Panacea Biotec के शेयर की ताबड़तोड़ खरीदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि ओवरऑल मार्केट की सुस्ती से बेफिक्र पैनेसिया बायोटेक के शेयर में पिछले 5 कारोबारी सत्र में 40 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

Panacea Biotec Share

वैक्सीन ट्रायल शुरू होने के बाद तेजी बढ़ा शेयर प्राइस

पिछले करीब एक साल से यह शेयर 300 से 400 रुपये की रेंज में फंसा हुआ था। लेकिन, 1 जून के बाद से शेयर में ऐसी रैली देखने को मिली है कि शेयर प्राइस अब 630 रुपये के करीब पहुंच गई है। जून में आई इस रैली वजह से शेयर का मल्टी टाइम फ्रेम पर भी रिटर्न शानदार दिखने लगा है। मसलन, पिछले एक महीने में अब रिटर्न 65% हो गया है। वहीं, इस साल अब तक YTD रिटर्न की बात करें, तो यह भी करीब 67 फीसदी है।

End of Feed