PAN कार्ड पर छपे 10 नंबरों का क्या है मतलब? 99 परसेंट लोग नहीं जानते जवाब

क्या आप जानते हैं आपके पैन कार्ड पर जो 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक नंबर है उसका मतलब क्या है? या कैसे आपका पैन कार्ड नंबर डिसाइड होता है? बता दें, PAN पर लिखा 10 अंकों का यूनिक नंबर किसी भी तरह रैंडम नहीं होता। इस नंबर का हर अक्षर और हर अंक एक खास मतलब बताता है।

PAN कार्ड को हम में से ज्यादातर लोग सिर्फ टैक्स भरने, बैंक अकाउंट खोलने या बड़े लेन-देन के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि PAN पर लिखा 10 अंकों का यूनिक नंबर किसी भी तरह रैंडम नहीं होता। इस नंबर का हर अक्षर और हर अंक एक खास मतलब बताता है। यह आपके स्टेटस, आपकी पहचान, यहां तक कि आपके सरनेम के पहले अक्षर को भी दर्शाता है। इनकम टैक्स विभाग एक तय फॉर्मेट पर PAN नंबर जारी करता है, जिसे समझकर आप अपने PAN की डिटेल्स आसानी से पहचान सकते हैं। PAN नंबर कुल 10 कैरेक्टर्स से मिलकर बनता है, जिसका फॉर्मेट AAAAA 9999 A जैसा होता है। इसके पहले तीन अक्षर A से Z तक की किसी भी रैंडम सीरीज का हिस्सा होते हैं और इनका कोई विशेष अर्थ नहीं होता, बस ये PAN को यूनिक बनाने के लिए होते हैं।

Pan card

पैन नंबर में छिपी है आपकी जानकारी

PAN का चौथा अक्षर सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह बताता है कि PAN किस कैटेगरी के व्यक्ति या संस्था को जारी किया गया है। उदाहरण के तौर पर P का मतलब Individual, C का मतलब Company, H का मतलब HUF और T का मतलब Trust होता है। इसके बाद PAN का पाँचवां अक्षर आपके सरनेम के पहले अक्षर से लिया जाता है। यानी अगर किसी व्यक्ति का सरनेम Sharma है, तो उसके PAN का पाँचवां अक्षर हमेशा S होगा। वहीं PAN के बीच के चार अंक कंप्यूटर द्वारा जनरेट किए गए यूनिक नंबर होते हैं, जो हर PAN को अलग बनाते हैं। PAN के आखिर में दिया गया अक्षर एक तरह का Check Code या Check Digit होता है, जो एक खास एल्गोरिदम के आधार पर तय किया जाता है ताकि किसी डेटा एंट्री की गलती को आसानी से पहचाना जा सके।

End of Feed