Credit Card का पूरा बिल नहीं चुकाया? सिर्फ 500 बकाया रहने पर भी लगेगा तगड़ा चार्ज

क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुकाने के बजाय अगर आप सिर्फ ₹500 भी बकाया छोड़ देते हैं, तो यह छोटी रकम आपको महंगी पड़ सकती है। ब्याज, टैक्स और दूसरे चार्ज के कारण आपका अगला बिल बढ़ सकता है।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आजकल ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान और रोजमर्रा के खर्चों के लिए काफी आम हो गया है। कई बार लोग पूरे बिल का भुगतान कर देते हैं, लेकिन गलती से कुछ रकम बकाया रह जाती है। उन्हें लगता है कि ₹500 जैसी छोटी रकम से कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। हालांकि, क्रेडिट कार्ड के नियम इससे अलग हो सकते हैं। अगर आप तय तारीख तक पूरा बिल नहीं चुकाते हैं, तो बैंक बकाया रकम पर ब्याज लगा सकता है। इसके अलावा, कार्ड पर मिलने वाली ब्याज-मुक्त अवधि भी खत्म हो सकती है। ऐसे में अगली खरीदारी पर भी ब्याज लगने की स्थिति बन सकती है।

Credit Card

सिर्फ 500 बकाया रहने पर भी लगेगा तगड़ा चार्ज

कैसे बढ़ सकता है आपके बिल का बोझ?

मान लीजिए, आपके क्रेडिट कार्ड का बिल ₹20,000 आया और आपने समय पर ₹19,500 जमा कर दिए। अब आपके खाते में ₹500 बकाया रह गए। अगर आपके कार्ड पर हर महीने 3.5 फीसदी ब्याज लगता है, तो ₹500 पर एक महीने का साधारण ब्याज करीब ₹17.50 होगा। इस पर लागू GST जोड़ने से रकम थोड़ी और बढ़ सकती है। यह केवल उदाहरण है, वास्तविक ब्याज कार्ड के नियमों और बकाया रहने की अवधि पर निर्भर करेगा।

End of Feed