नए साल में OYO का IPO आने का रास्ता हुआ साफ, इतने हजार करोड़ मार्केट से जुटाएगी कंपनी

OYO IPO: ईजीएम में शेयरधारकों ने आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जिससे कंपनी को उपयुक्त समय पर सार्वजनिक बाजारों से पूंजी जुटाने में मजबूती मिलेगी। हालांकि, अभी यह नियामकीय स्वीकृतियों एवं बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

OYO की मूल कंपनी प्रिज्म को प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत नए निर्गम के जरिये 6,650 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। यात्रा एवं होटल बुकिंग से जुड़े प्रौद्योगिकी मंच के शेयरधारकों ने 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित आम बैठक (ईजीएम) में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ईजीएम में शेयरधारकों ने आईपीओ लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जिससे कंपनी को उपयुक्त समय पर सार्वजनिक बाजारों से पूंजी जुटाने में मजबूती मिलेगी। हालांकि, अभी यह नियामकीय स्वीकृतियों एवं बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। ईजीएम की मंजूरी प्रिज्म के सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध होने की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाती है।

ओयो आईपीओ

ओयो आईपीओ

इन कंपनियों को भी मिली सेबी से मंजूरी

निर्माण कंपनी धारीवाल बिल्डटेक, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डेटा सेंटर सेवा प्रदाता ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और बीएलएस पॉलीमर्स को बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से मंगलवार को दी जानकारी के अनुसार, ये तीनों आईपीओ पूरी तरह से नए निर्गम पर आधारित होंगे जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक शामिल नहीं होगा।

End of Feed