सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बैंकों में 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक जमा: मोदी

यह देश की उन योजनाओं में से एक है, जिसमें हमारी बेटियों को सबसे अधिक यानी 8.2 प्रतिशत ब्याज दर मिलती है। अब तक सुकन्या समृद्धि योजना के तहत चार करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं और आपको यह जानकर खुशी होगी कि इन खातों में अब तक 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा हो चुकी है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब तक चार करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं और इन खातों में 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा की जा चुकी है। श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारतीय परंपरा में गायों को जीवन, समृद्धि और करुणा का प्रतीक माना जाता है क्योंकि वे इन परिवारों की वित्तीय, पोषण संबंधी और सामाजिक भलाई में मदद करती हैं।

PM MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो| PTI)

समाचारें एजेंसी PTI/भाषा के मुताबिक मोदी ने कहा, “दस वर्ष पहले भारत सरकार ने बेटियों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ शुरु की थी। यह देश की उन योजनाओं में से एक है, जिसमें हमारी बेटियों को सबसे अधिक यानी 8.2 प्रतिशत ब्याज दर मिलती है। अब तक सुकन्या समृद्धि योजना के तहत चार करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं और आपको यह जानकर खुशी होगी कि इन खातों में अब तक 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा हो चुकी है।”

End of Feed