'Rs 11.5 लाख करोड़ के सॉफ्यवेयर निर्यात का है हमारा लक्ष्य', ET Now से खास बातचीत में बोले प्रियांक खरगे

कर्नाटक के मंत्री ने यह बात ET Now से खास बातचीत में कही। खरगे ने कहा कि 'सॉफ्टवेयर निर्यात में हम इस साल पहले ही 5.3 लाख को छू चुके हैं और अगले चार साल में हमारा लक्ष्य सेवाओं एवं जीसीसी के जरिए इसे दोगुना करने पर है। हमें भरोसा है कि हम यह लक्ष्य समयसीमा से पहले हासिल कर लेंगे।'

Priyank Kharge : कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को कहा कि राज्य का लक्ष्य 2030 तक अपना सॉफ्टवेयर निर्यात बढ़ाकर 11.5 लाख करोड़ रुपए करने का है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य आईटी सेवाओं और बढ़ते ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर इको-सिस्टम से प्राप्त होगा। कर्नाटक के मंत्री ने यह बात ET Now से खास बातचीत में कही। खरगे ने कहा कि 'सॉफ्टवेयर निर्यात में हम इस साल पहले ही 5.3 लाख को छू चुके हैं और अगले चार साल में हमारा लक्ष्य सेवाओं एवं जीसीसी के जरिए इसे दोगुना करने पर है। हमें भरोसा है कि हम यह लक्ष्य समयसीमा से पहले हासिल कर लेंगे।'

Priyank Kharge

कर्नाटक के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे।

मंत्री ने कहा, 'ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर में जो भी निवेश है उसमें से 47 प्रतिशत पर हमारा दबदबा है, चाहे वह एआई हो अथवा डीप टेक। ये तकनीकि अब प्रत्येक संभावित सेक्टर और वर्टिकल में प्रवेश कर रही हैं। हम अपना लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारे पास प्रतिभाओं का भंडार है। ये प्रतिभाएं बेंगलुरु के इको-सिस्टम से बहुत दूर तक फैली हुई हैं।'

End of Feed