Organic Food Products Export: भारत के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात 448 मिलियन डॉलर पहुंचा

Organic Food Products Export: केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीनों (अप्रैल से नवंबर) में 447.73 मिलियन डॉलर के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात किया है। पिछले पूरे वित्त वर्ष में देश ने 494.80 मिलियन डॉलर के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात किया गया था।

Organic Food Products Export: केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीनों (अप्रैल से नवंबर) में 447.73 मिलियन डॉलर के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात किया है। पिछले पूरे वित्त वर्ष में देश ने 494.80 मिलियन डॉलर के जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात किया गया था। इस कारण उम्मीद लगाई जा रही है कि चालू वित्त वर्ष में जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात पिछले साल के आंकड़े को पार कर लेगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 25 नवंबर तक जैविक खाद्य उत्पाद निर्यात की कुल मात्रा 263,050 मीट्रिक टन (एमटी) तक पहुंच गई।

Organic Food Products Export

Organic Food Products Export

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि वित्त वर्ष 24 में जैविक खाद्य उत्पादों का निर्यात 494.80 मिलियन डॉलर था। मंत्रालय ने जैविक उत्पादों के उत्पादन के लिए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई विशिष्ट निधि आवंटित नहीं की है। हालांकि, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) जैविक खाद्य उत्पादों के निर्यातकों सहित अपने सदस्य निर्यातकों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

End of Feed