TATA ग्रुप की इस कंपनी में मिलेगा निवेश का मौका, अक्टूबर में आएगा 17,000 करोड़ रुपये का IPO

हुंदै मोटर के अक्टूबर, 2024 में 3.3 अरब डॉलर (27,870 करोड़ रुपये) के आईपीओ के बाद टाटा कैपिटल की पेशकश देश में सबसे बड़ी होगी। नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग शेयर पूंजी बढ़ाने और ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

IPO निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। Tata Group की कंपनी टाटा कैपिटल अपना आईपीओ लाने जा रही है। मिली जानकरी के अनुसार, टाटा कैपिटल अक्टूबर के पहले पखवाड़े में अपना दो अरब डॉलर (17,000 करोड़ रुपये से अधिक) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ला सकती है। कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से शेयर बाजारों में सूचीबद्धता के लिए समयसीमा बढ़ाए जाने की मंजूरी मिली है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी को शेयर बाजारों में सूचीबद्धता के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। कंपनी अपने पहले सार्वजनिक निर्गम के जरिये 18 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर दो अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने की उम्मीद कर रही है। यह अप्रैल में टाटा कैपिटल द्वारा गोपनीय आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए जाने के समय बताए गए 11 अरब डॉलर के मूल्यांकन से काफी ज्यादा है।

आईपीओ

आईपीओ (Istock)

हुंदै के बाद दूसरा बड़ा आईपीओ

हुंदै मोटर के अक्टूबर, 2024 में 3.3 अरब डॉलर (27,870 करोड़ रुपये) के आईपीओ के बाद टाटा कैपिटल की पेशकश देश में सबसे बड़ी होगी।

End of Feed