मछली पालन से लाखों कमाई का मौका, ये सरकार दे रही है 80% सब्सिडी, कैसे करें आवेदन

Fish Farming: बिहार सरकार ने "पठारी क्षेत्र तालाब निर्माण आधारित मत्स्य पालन योजना" की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत प्रदेश के कई पठारी जिले में मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस का लाभ लेकर किसान-युवा लाखों कमा सकते है।

Fish Farming: सरकार ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने मछली पालन को बढ़ावा देने का फैसला किया ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा हो सके। मछली पालन (Fish Farming) जल्द कमाई का बेहतर साधन हो सकता है। इसी को ध्यान में रखकर नीतीश सरकार ने "पठारी क्षेत्र तालाब निर्माण आधारित मत्स्य पालन योजना" की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत किसानों को मछली पालन के लिए 80 प्रतिशत अनुदान मिलता है। यह अनुदान तालाब बनाने और मछली पालने के लिए दिया जाता है। इससे किसान लाखों की कमाई कर सकते हैं। इच्छुक किसान और युवा इस स्कीम का लाभ उठाने के आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम का लाभ कैसे उठाएं।

Fish farming, subsidy for fish farming

मछली पालन के लिए सब्सिडी (तस्वीर-Canva)

बिहार के इन जिलों में योजना लागू

बिहार सरकार "पठारी क्षेत्र तालाब निर्माण आधारित मत्स्य पालन योजना" प्रदेश के पठारी जिले बांका, औरंगाबाद, गया, कैमूर, रोहतास, नवादा, जमुई और मुंगेर में लागू किया गया है। इससे इस इलाके के किसानों और युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। इच्छुक लोगों को सरकार आर्थिक मदद कर रही है। इन जिलों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों को मछली पालन के लिए तालाब बनाने के लिए आर्थिक सहायता दिया जाएगा।

End of Feed