Onion: प्रत्येक वर्ष बर्बाद हो रहा है करोड़ों का प्याज, अब AI के जरिए ऐसे सड़ने से रोकेगी सरकार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 11, 2024, 11:09 AM IST

Onion Storage AI Method: भारत सरकार प्याज की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उसके भंडारण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टैक्नोलॉजी की मदद लेने जा रही है।

Onion Storage AI Method: प्याज की बर्बादी रोकने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज के भंडारण को और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टैक्नोलॉजी की मदद लेने का फैसला किया है। यह पायलट पोजेक्ट शुरू होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक साल करीब 11 हजार करोड़ रुपए प्याज ठीक से रखरखाव न होने की वजह से बर्बाद हो जाता है। इसको देखते हुए एआई-आधारित गोदाम बनाने का फैसला किया है। गोदामों में रखे प्याज पर रियल टाइम डेटा के लिए एआई आधारित सेंसर लगाया जाएगा। इससे करीब बर्बादी का करीब 5 बचाने का टारगेट है। रबी प्याज का करीब एक-चौथाई हिस्सा पुराने तरीके से हो रहे भंडारण की वजह से सड़ जाता है। प्रयोग के तौर पर करीब 100 एआई आधारित भंडारण सुविधा स्थापित की जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक अगले तीन वर्षों में करीब 500 एआई आधारित भंडारण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

method to prevent onion wastage, Artificial Intelligence

प्याज को सड़ने से रोकेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

ऐसे पता चलेगा सड़ रहा है प्याज

अधिकारियों के मुताबिक एआई आधारित सेंसर की मदद से प्याज सूखने और सड़ने के डाटा प्राप्त होंगे। इससे किसान आसानी ने प्याज सड़ने के बारे में पता चल जाएगा। इससे सुरक्षित भंडारण का पता चल जाएगा। डाटा आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के जरिए प्राप्त किया जाएगा। खरीफ या गर्मियों में बोया जाने वाला लाल प्याज सबसे अधिक खराब होता है।

End of Feed