Onion Prices: जनवरी से 40 रुपये किलो मिलेगी प्याज, सरकार का दावा, जानें क्यों घटेंगे दाम

Onion Prices: उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जनवरी तक प्याज की कीमतें मौजूदा औसत कीमत 57.02 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ जाएंगी।

Onion Prices: नए साल की शुरूआत से ही प्याज की कीमतों में कमी आने लगेगी। और उसकी कीमतें 40 रुपये प्रति किलोग्राम से भी नीचे आ जाएंगे। इस बात का दावा सोमवार को सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। सरकार को उम्मीद है कि जनवरी तक प्याज की कीमतें मौजूदा औसत कीमत 57.02 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ जाएंगी। सरकार ने दिल्ली में प्याज की खुदरा बिक्री कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम को पार करने और मंडियों में कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रहने के बाद पिछले हफ्ते अगले साल मार्च तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

onion exports

सस्ता होगा प्याज

क्या है सरकार का दावा

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जनवरी तक प्याज की कीमतें मौजूदा औसत कीमत 57.02 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ जाएंगी।यह पूछे जाने पर कि प्याज की कीमतें 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे कब तक आने की उम्मीद है सिंह ने कहा, ‘बहुत जल्द...जनवरी।’

End of Feed