Onion Export: बांग्लादेश हिंसा से प्याज कारोबारियों की बढ़ी मुश्किल, बॉर्डर पर फंसे 70-80 ट्रक

Onion Export: देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक से बांग्लादेश को बड़ी मात्रा प्याज की खेप निर्यात के लिए भेजी गई थी। अनुमान है कि 70 से 80 ट्रक बांग्लादेश की सीमा के पास फंसे हैं।

Onion Export:बांग्लादेश में चल रही हिंसा का महाराष्ट्र के प्याज व्यापार पर असर होने लगा है। आलम यह है कि भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर नासिक से गए कई प्याज के ट्रक फंसे गए हैं। अनुमान है कि 70 से 80 ट्रक बांग्लादेश की सीमा के पास फंसे हैं। हाल ही में भारत सरकार ने बांग्लादेश के लिए 80 हजार टन प्याज निर्यात की अनुमति दी थी। उसके बाद देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक से बांग्लादेश को बड़ी मात्रा प्याज की खेप निर्यात के लिए भेजी गई थी। असल में बॉर्डर पर जिस तरह हालात हैं, उसके बाद से ट्रकों का बांग्लादेश में मूवमेंट रुक गया है। इस कारण प्याज का स्टॉक खराब होने का भी डर बढ़ गया है।

Onion Export, Bangladesh Crisis

बांग्लादेश हिंसा से प्याज निर्यात अटका

पीएम मोदी को लिखा लेटर

प्याज उत्पादक की समस्या पर स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने बांग्लादेश सीमा के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लेट में बांग्लादेश की सीमा खोलकर परिवहन सुचारू करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। और कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार से बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार से संपर्क करने की अपील की है। पत्र में उल्लेख किया कि बांग्लादेश की स्थिति का प्याज उत्पादक किसानों पर पड़ रहा है।

End of Feed