Onion Price Today: सस्ता हुआ प्याज, निर्यात पर प्रतिबंध का दिखा असर, कीमतों में 50% तक गिरावट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 20, 2023, 02:21 PM IST

Onion Price Today: मोदी सरकार के प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के दो हफ्ते बाद असर दिखा। थोक बाजार की कीमतों में 50 प्रतिशत तक गिरावट हुई। आने वालों दिनों और सस्ता हो सकता है।

Onion Price Today: प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने 7 दिसबंर को निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इसका असर थोक बाजारों की कीमतों पर दिखने लगा है। प्याज की कीमतें करीब 50% गिर गई हैं। इससे इतर व्यापारियों ने कहा कि आने वाले हफ्तों में कीमतें स्थिर रहने या थोड़ी कम होने की संभावना है क्योंकि खरीफ प्याज की आवक तेज हो गई है। AMPC द्वारा संकलित बाजार आंकड़ों से पता चलता है कि लासलगांव AMPC में प्याज की थोक कीमतें 20-21 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। जो निर्यात पर प्रतिबंध लगने से ठीक पहले 39-40 रुपए प्रति किलोग्राम थीं। केंद्र सरकार ने सबसे पहले प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य ((MEP) लगाया था। जिसके बाद 7 दिसंबर को निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। निर्यात प्रतिबंध की घोषणा के तुरंत बाद प्याज की कीमतें गिरने लगीं।

Onion becomes cheaper, onion price, onion becomes cheaper, effect of ban on onion export

सस्ता हुआ प्याज

प्याज की औसत कीमतों में 47% तक की हुई गिरावट

लासलगांव AMPC में 6 दिसंबर को लाल प्याज की औसत कीमत 39.50 रुपए प्रति किलोग्राम थी। जबकि अधिकतम कीमत 45 रुपए प्रति किलोग्राम थी। मंगलवार को ये गिरकर 21 रुपए प्रति किलोग्राम और 25 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। इस प्रकार निर्यात प्रतिबंध के बाद औसत कीमत में 47% की गिरावट आई है जबकि अधिकतम कीमत में 44% की गिरावट आई है। बाजार के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि थोक बाजारों से प्याज की आवक के आंकड़े सरकार की अपेक्षा से अधिक खरीफ प्याज की आवक दिखा रहे हैं। लासलगांव बाजार उदाहरण के लिए इस महीने 19 दिसंबर तक 3.66 लाख टन लाल प्याज की आवक देखी गई है, जबकि पूरे दिसंबर 2022 में कुल आवक 3.69 लाख टन थी।

End of Feed