IEC 2023: प्लेन कम और उड़ने वाले ज्यादा, ऐसी विचित्र स्थिति पहले कभी नहीं हुई, महंगे एयर टिकट पर बोले सिंधिया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 06:15 PM IST

India Economic Conclave 2023 : इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीते नौ सालों में परिवन क्षेत्र काफी बदल गया है। इसकी वजह बताते हुए सिंधिया ने कहा कि देश में शहरीकरण तेजी से हुआ है। करीब 34 प्रतिशत आबादी अब शहरों में रह रही है। आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ने जा रही है। दूसरा, लोगों की आय बढ़ी है। हवाई यात्रा करने वाला एक नया वर्ग पैदा हुआ है।

India Economic Conclave 2023 : बीते नौ सालों में परिवहन क्षेत्र काफी बदल गया है। इसमें एक तरह से क्रांति आ चुकी है। यात्रियों की संख्या इस कदर बढ़ गई है कि मांग और आपूर्ति में संतुलन लाना विमानन कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसकी वजह से हाल के दिनों में एयर टिकट के दामों में भारी उछाल आया है। ये बातें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में कही।

Jyotiraditya Scindia

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

बड़ी संख्या में लोग प्लेन से यात्रा करना चाहते हैं-सिंधिया

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 में सिंधिया ने कहा कि बीते नौ सालों में परिवन क्षेत्र काफी बदल गया है। इसकी वजह बताते हुए सिंधिया ने कहा कि देश में शहरीकरण तेजी से हुआ है। करीब 34 प्रतिशत आबादी अब शहरों में रह रही है। आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ने जा रही है। दूसरा, लोगों की आय बढ़ी है। हवाई यात्रा करने वाला एक नया वर्ग पैदा हुआ है। इस नए वर्ग की अपनी आकांक्षाएं एवं सपने हैं। आज बड़ी संख्या में लोग विमान से यात्रा करना चाहते हैं।

End of Feed