Old Pension Scheme Update: इस राज्य के कर्मचारियों को NPS से OPS में स्विच करने का आखिरी मौका, जानें किसे मिलेगा लाभ, क्या है पूरी प्रक्रिया

Old Pension Scheme Update: जम्मू-कश्मीर सरकार ने 24 दिसंबर 2009 से पहले विज्ञापित पदों पर 1 जनवरी 2010 या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को 28 दिसंबर 2026 तक NPS से OPS में स्विच करने का मौका दिया है।

Old Pension Scheme Update : जम्मू और कश्मीर सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पुरानी पेंशन योजना (OPS) में वापस जाने का एक आखिरी मौका दिया है। यह एक वन-टाइम विकल्प (One-Time Option) है, जिसके तहत पात्र कर्मचारी अपनी पेंशन व्यवस्था बदल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सरकार ने कुछ खास शर्तें तय की हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य होगा।

Jammu and Kashmir pension scheme, Old Pension Scheme, National Pension System, Jammu and Kashmir OPS switch, NPS to OPS

जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: NPS से पुरानी पेंशन (OPS) में जाने का मिला आखिरी मौका!

किसे मिलेगा पुरानी पेंशन योजना (OPS) चुनने का मौका?

सरकार की अधिसूचना के अनुसार, केवल वही कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना चुनने के पात्र होंगे जिनकी भर्ती का विज्ञापन या अधिसूचना 24 दिसंबर 2009 से पहले जारी हुई थी, लेकिन उन्होंने 1 जनवरी 2010 या उसके बाद नौकरी ज्वाइन की थी। ऐसे सभी पात्र कर्मचारियों के पास 28 दिसंबर 2026 तक OPS में स्विच करने का मौका है। अगर कोई कर्मचारी निर्धारित समय सीमा तक इस विकल्प का उपयोग नहीं करता है, तो वह पहले की तरह NPS का हिस्सा बना रहेगा। अधिसूचना में यह भी साफ कर दिया गया है कि एक बार OPS का विकल्प चुनने के बाद कोई भी कर्मचारी दोबारा NPS में वापस नहीं लौट सकता।

End of Feed