Odisha Train Accident: एक ट्रेन में कितने यात्री सफर करते हैं, हादसे में शामिल गाड़ियों में कितने लोग सवार थे?

Odisha Train Accident: शुक्रवार, 2 जून की शाम ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं।

Odisha Train Accident: शुक्रवार, 2 जून की शाम ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोनों ओडिशा में हैं और पूरी घटना का जायजा ले रहे हैं। सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों को कुल 12 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

train accident, odisha train accident, balasore, indian railways

कोरोमंडल एक्सप्रेस में कुल 1257 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था

हादसे का शिकार हुई ट्रेनों में कितने यात्रियों ने कराया था रिजर्वेशन

भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस में कुल 1257 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था। इसके अलावा, यशवंतपुर से हावड़ा जा रही यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन में 1039 यात्रियों ने टिकट बुक कराई थी। हालांकि ये आंकड़े सिर्फ उन यात्रियों के हैं जिन्होंने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया था। जो लोग जनरल क्लास के डिब्बों में सफर कर रहे थे, उनकी कोई गिनती नहीं है।

End of Feed