NVIDIA के CEO को गुपचुप रोमांस पड़ा बेहद महंगा, 30 मिनट में डूब गए ₹69,000 करोड़

हुआंग के अफेयर की बात स्वीकार करने के बाद एनवीडिया ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच पिछले महीने के आखिर में 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुई है।

दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की गुपचुप रोमांस की खबरें पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, इस रोमांस की खबर आने के बाद हुआंग ने अपनी पत्नी और कंपनी से माफी मांग ली है लेकिन उनको इसका बड़ा नुकसान हुआ है। सोमवार को एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की नेट वर्थ में 7.4 अरब डॉलर (करीब ₹69,000 हजार करोड़) की गिरावट आई। यह गिरावट कंपनी के शेयरों में बिकवाली से आई।

NVIDIA

जेन्सेन हुआंग

चीन द्वारा जासूसी का शक

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि गुपचुप रोमांस के बहाने एग्जीक्यूटिव चीन के लिए जानकारी जुटा रहा था। एलिस हुआंग एक चीनी नागरिक हैं, जिन पर अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि वे बीजिंग के लिए जानकारी जुटाती थीं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर के आने के बाद एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिराव आई। इस गिरावट के चलते फोर्ब्स की अरबपतियों की रैंकिंग में हुआंग दो स्थान नीचे खिसककर 10वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, ट्रेडिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट के भीतर ही हुआंग की संपत्ति घटकर 154.7 अरब डॉलर रह गई।

End of Feed