NSE Registered Investor: NSE के निवेशकों की संख्या 10 करोड़ पार, पांच महीनों में एक करोड़ इन्वेस्टर जोड़े

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 8, 2024, 09:23 PM IST

NSE Registered Investor: पिछले कुछ वर्षों में एनएसई पर निवेशकों के रजिस्ट्रेशन में तेजी आई है। एक्सचेंज ने कहा कि मार्च 2021 में पंजीकृत निवेशकों की संख्या चार करोड़ तक पहुंचने में 25 साल से ज्यादा का समय लगा। पिछले पांच वर्षों में निवेशक आधार में तीन गुना से अधिक का उछाल देखा गया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने गुरुवार को कहा कि उसके रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जिसमें एक करोड़ की बढ़ोतरी सिर्फ पांच महीनों में हुई है। डिजिटलीकरण में तेजी से वृद्धि, निवेशक जागरूकता में वृद्धि, वित्तीय समावेशन और बाजार के सतत प्रदर्शन के कारण पिछले पांच वर्षों में निवेशक आधार में तीन गुना से अधिक का उछाल देखा गया है।

NSE Registered Investor

10 करोड़ पार

एक्सचेंज ने एक बयान में कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर पंजीकृत निवेशकों का आधार आठ अगस्त, 2024 को 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। इसके साथ ही एक्सचेंज में पंजीकृत ग्राहक कोड (खातों) की कुल संख्या 19 करोड़ हो गई है। इसमें आज तक किए गए सभी ग्राहक पंजीकरण शामिल हैं। खास बात यह है कि ग्राहक एक से अधिक ट्रेडिंग सदस्यों के साथ पंजीकरण करा सकते हैं।

End of Feed