NSE IPO: एनएसई आईपीओ को जल्द मिलेगी हरी झंडी, जानें सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने क्या कहा

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ से जुड़े सभी लंबित मसलों का समाधान जल्द हो जाएगा, ऐसा विश्वास सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने जताया है। उन्होंने कहा कि सेबी और एनएसई के बीच संवाद जारी है और नियामक चिंताओं को दूर करने की दिशा में प्रगति हो रही है। एनएसई का आईपीओ प्रस्ताव वर्ष 2016 से लंबित है, जिसकी प्रमुख बाधा ‘को-लोकेशन’ विवाद रहा है। मार्च 2024 में सेबी ने इस मुद्दे की समीक्षा के लिए एक आंतरिक समिति भी गठित की थी। एनएसई का अनुमानित मूल्यांकन 4.7 लाख करोड़ रुपये है और यह भारत की दसवीं सबसे मूल्यवान निजी कंपनी है।

NSE IPO: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ से जुड़े सभी लंबित मसले जल्द सुलझा लिए जाएंगे। उन्होंने उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भरोसा जताया कि सेबी और एनएसई के बीच लगातार संवाद हो रहा है और समाधान की दिशा में काम जारी है।

NSE, एनएसई आईपीओ

एनएसई आईपीओ

एनएसई का आईपीओ प्रस्ताव वर्षों से अटका

एनएसई का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) प्रस्ताव पिछले आठ वर्षों से मंजूरी का इंतजार कर रहा है। सबसे पहले 2016 में एनएसई ने सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। उस समय कंपनी ने मौजूदा शेयरधारकों के 22% हिस्सेदारी को बिक्री पेशकश (OFS) के जरिए बेचकर करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी।

End of Feed