लिस्ट होते ही देश की 9वीं सबसे बड़ी कंपनी बनी NSE, ब्रोकरेज का दावा 2000 पार होगा शेयर

इस साल का सबसे बड़ा IPO लाने के बाद लिस्टिंग के साथ ही NSE 4.63 लाख करोड़ मार्केट कैप के साथ देश की 9वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। NSE ने HUL को टॉप 10 से बाहर कर दिया।

NSE Market Cap : ₹4.63 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ NSE लिस्ट होते ही देश की 9वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। पहले ही दिन NSE ने Market Cap के लिहाज दे देश की टॉप 10 लिस्ट में बड़ी हलचल मचाते हुए HUL और Sun Pharma को पीछे छोड़ दिया है। NSE की टॉप 10 में एंट्री के साथ ही जहां, HUL टॉप 10 से बाहर हो गई है। वहीं, सनफार्मा 9वें पायदान से खिसककर 10वें पायदान पर पहुंच गई है।

nse market cap

ब्रोकरेज का दावा 1 साल में 2000 पार जाएगा शेयर

NSE से ऊपर कौन-कौन?

Market-cap के लिहाज से NSE के आगे अब सिर्फ 8 कंपनियां हैं। इनमें करीब ₹16.77 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ Reliance Industries सबसे ऊपर पहले पायदान पर है। इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, State Bank of India, TCS, Bajaj Finance और Larsen & Toubro का नंबर आता है। ₹1,785 के IPO price पर NSE का वैल्यूएशन करीब ₹4.42 लाख करोड़ था, लेकिन लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर में आई करीब 5 फीसदी की तेजी ने कंपनी के वैल्यूएशन को और बढ़ा दिया है। वहीं, NSE की लिस्टेड पीयर कंपनी BSE का मार्केट कैप करीब ₹1.33 लाख करोड़ है।

End of Feed