भारतीय बाजार बंद, ग्लोबल मार्केट में तबाही, KOSPI 3% और Nikkei 2% लुढ़के

भारतीय शेयर बाजार आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते बंद है। लेकिन, ग्लोबल मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। खासतौर पर एशियाई बाजारों में KOSPI और NIKKEI 3 फीसदी तक लुढ़क गए हैं।

Share Market Today NSE Holiday Global Market : भारतीय बाजार आज सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते बंद है। लेकिन, ग्लोबल मार्केट्स में इस दौरान तबाही मची हुई है। खासतौर पर एशियाई बाजारों के खुलते ही बिकवाली हावी हो गई है। जापान के बेंचमार्क इंडेक्स Nikkei में जहां करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, टेक और AI हैवी दक्षिण कोरियाई इंडेक्स KOSPI में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

market holiday kospi nikkei

वैश्विक बाजार में बड़ी गिरावट

अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट

वहीं, अमेरिकी फ्यूचर इंडेक्स Dow Jones Futures सोमवार को शुरुआती कारोबार में 515 अंक लुढ़ककर 52,204.46 तक चला गया है। हालांकि, जल्दी ही रिकवरी देखने को मिली और इंडेक्स अब हरे निशान में करीब 52580 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है।

End of Feed