Real Estate: अब 10 लाख रुपए से भी रियल एस्टेट का ले सकते हैं आंशिक स्वामित्व, खुदरा निवेशक होंगे आकर्षित

Real Estate: निवेशक अब न्यूनतम 10 लाख रुपये का निवेश करके प्रतिफल वाली रियल एस्टेट एस्सेट्स का आंशिक स्वामित्व हासिल कर सकते हैं।

Real Estate: निवेशक अब न्यूनतम 10 लाख रुपये का निवेश करके प्रतिफल वाली रियल एस्टेट परिसंपत्तियों का आंशिक स्वामित्व हासिल कर सकते हैं। इस संबंध में बाजार नियामक सेबी ने रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों (रीट्स) के नियमों को संशोधित कर दिया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अधिक मूल्य वाली रियल्टी परिसंपत्तियों की बढ़ती मांग के बीच लघु एवं मध्यम रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (एसएम रीट्स) के लिए प्रारूप को अधिसूचित कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से देश में उभरते हुए आंशिक स्वामित्व क्षेत्र पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

Real Estate, Real Estate Assets, Investment in Real Estate

सेबी ने रियल एस्टेट निवेश नियमों में किया संशोधित

आंशिक स्वामित्व की मिली अनुमति

सेबी की आठ मार्च को जारी अधिसूचना से रीट्स के आंशिक स्वामित्व की अनुमति मिल गई और इसमें वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियां शामिल होंगी। सेबी के निदेशक मंडल ने पिछले साल नवंबर में एसएम रीट्स के लिए एक नियामकीय ढांचा बनाने को लेकर रीट्स विनियम, 2014 में संशोधन को मंजूरी दी थी।

End of Feed