Noel Tata ने अचानक दिया इस्तीफा, 16 साल बाद छोड़ी टाटा इन्वेस्टमेंट, बहराम वकील को मिली कमान

टाटा ग्रुप में जारी उथल-पुथल के बीच नोएल टाटा ने अचानक टाटा इन्वेस्टमेंट से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 16 साल से वे इस कंपनी को चला रहे थे। अब उनकी जहगह बहराम वकील लेंगे।

Noel Tata Quits Tata Investment : टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी Tata Investment Corporation (TIC) में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है। नोएल टाटा (Noel Tata) अब कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर नहीं रहेंगे। उनकी जगह दिग्गज वकील और AZB & Partners के को-फाउंडर बहराम वकील (Bahram Vakil) कंपनी के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह बदलाव 12 नवंबर, 2026 से प्रभावी हो गया है।

tata group change

टाटा समूह के नेतृत्व में बड़ा बदलाव

कंपनी ने 11 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। नोएल टाटा 11 नवंबर को कारोबार समाप्त होने के साथ चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से रिटायर हो गए। हालांकि, कंपनी ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें चेयरमैन मानद अध्यक्ष नियुक्त किया है।

End of Feed