इनकम टैक्स का नया नियम: PAN नहीं तो सोना, गाड़ी नहीं खरीद पाएंगे, रुक जाएंगे ये 7 बड़े काम

इनकम टैक्स विभाग का नया नियम उन लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो भारी मात्रा में नकद लेनदेन करते हैं। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए पैन कार्ड जरुरी है।

अगर आप भी हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। नकद में बड़ी खरीदारी या भारी लेन-देन करने वालों के लिए अब सतर्क होने का समय है। इनकम टैक्स विभाग (Income Tax) ने अपनी सख्ती बढ़ाते हुए 'फॉर्म-60' और 'फॉर्म-97' जैसे वैकल्पिक रास्तों को बंद कर दिया है, जिससे अब कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए पैन (PAN Card) कार्ड जरुरी हो गया है। अगर आप भी महंगी गाड़ी, सोना या बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब और प्लानिंग दोनों पर बड़ा असर डाल सकती है। आईये बताते हैं कौन से 7 काम आप बिना पैन कार्ड के नहीं कर सकते हैं?

Pan Card Income Tax Rules

सोना और लग्जरी कारों की खरीदारी पर असर

नए नियमों के तहत, अगर आप लिमिट से ज्यादा (आमतौर पर ₹2 लाख से ऊपर) का सोना या आभूषण खरीदते हैं, तो पैन कार्ड देना जरूरी होगा। इसी तरह, पुरानी या नई कार की खरीद-बिक्री के लिए भी पैन की अनिवार्यता को और सख्त कर दिया गया है। सरकार चाहती है कि हर बड़े खर्च का मिलान व्यक्ति की घोषित आय (Income Tax Return) से किया जा सके। यदि कोई व्यक्ति अपनी कमाई से कहीं ज्यादा खर्च कर रहा है और उसके पास पैन कार्ड नहीं है, तो वह सिस्टम की नजर में तुरंत आ जाएगा।

End of Feed