त्योहारों में फ्लाइट टिकट के दाम बढ़ाएंगे जेब का बोझ, किराये पर नहीं होगी सरकारी सीमा

इस त्योहारी सीजन में अगर आप भी हवाई सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। इस बार हवाई यात्रा आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।

त्योहारी सीजन में हवाई सफर करने वालों की जेब पर इस बार ज्यादा बोझ पड़ सकता है। बढ़ती मांग के बीच फ्लाइट टिकट के किराये में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सरकार की ओर से हवाई किराये पर कोई सीमा तय नहीं की जाएगी। न्यूज एजेंसी भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को साफ किया कि सरकार एयरलाइन कंपनियों के टिकट किराये को कैप नहीं करेगी। हालांकि, त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए एयरलाइंस से किराया उचित स्तर पर रखने की सलाह जरूर दी जाएगी।

No Cap on Airfares During Festive Season

त्योहारों में हवाई सफर बढ़ाएगा जेब पर बोझ (Photo: iStock)

नायडू ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली ’उड़ान’ योजना के अगले चरण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर के मौके पर संवाददाताओं से यह बात कही।

End of Feed