देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क कंपनी का जलवा, उत्पादन और बिक्री में बनाई जबरदस्त बढ़त

Iron Ore Production And Sales: देश की सबसे बड़ी सरकारी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी का उत्पादन वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में 19 प्रतिशत बढ़कर 42.65 मिलियन टन हो गया। इस्पात मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी की बिक्री 39.73 मिलियन टन रही, जो पिछले साल की तुलना में 9.7 प्रतिशत अधिक है।

Iron Ore Production And Sales: देश की सबसे बड़ी सरकारी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC ने वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का उत्पादन सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 42.65 मिलियन टन तक पहुंच गया। इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 39.73 मिलियन टन रही, जो पिछले साल के मुकाबले 9.7 प्रतिशत अधिक है। इस्पात मंत्रालय ने यह जानकारी बुधवार को साझा की। कंपनी ने जनवरी महीने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और बिक्री रिकॉर्ड किया है। जनवरी में एनएमडीसी ने 5.56 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जबकि 4.79 मिलियन टन की बिक्री की। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले उत्पादन में 9 प्रतिशत और बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस प्रदर्शन से कंपनी की प्रचालन क्षमता मजबूत हुई है और यह अपने वार्षिक लक्ष्यों को हासिल करने के करीब पहुंच रही है।

NMDC, iron ore, iron ore production, iron ore sales,

लौह अयस्क का उत्पादन बढ़ा, वित्त वर्ष 26 के पहले 9 महीनों में 42.65 मिलियन टन रहा (तस्वीर-istock)

वित्तीय प्रदर्शन में वृद्धि

आईएएनएस के मुताबिक एनएमडीसी ने वित्तीय मोर्चे पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026 के प्रथम नौ महीनों में कंपनी का राजस्व 20,381 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। पीबीटी (कर से पहले का लाभ) में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 7,280 करोड़ रुपए रहा। वहीं, पीएटी (कर के बाद का लाभ) 5,401 करोड़ रुपए हुआ, जिसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ईबीआईटीडीए भी बढ़कर 7,666 करोड़ रुपए हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय के अनुसार, यह एनएमडीसी की स्थापना के बाद से अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस प्रदर्शन से यह साफ दिखता है कि कंपनी अपने वार्षिक लक्ष्य हासिल करने की दिशा में मजबूत गति से आगे बढ़ रही है।

End of Feed