भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को दिये ये निर्देश

Banking Services: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से साइबर हमले से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए बिना किसी रुकावट के सेवाएं जारी रखने को कहा।

Banking Services : भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव (Indo-Pak tension) के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार (9 मई 2025) को बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ निर्देश दिया कि देशवासियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी कदम उठाएं। साइबर सुरक्षा (cyber security) तैयारियों पर बैंकों और बीमा कंपनियों के टॉप अधिकारियों की बैठक में वित्त मंत्री ने चुनौतीपूर्ण समय में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

Nirmala Sitharaman, banking services, cyber security, Indo-Pak tension

भारत-पाक टेंशन के बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का निर्देश

वित्त मंत्री ने दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए बिना किसी रुकावट के सेवाएं जारी रखने को कहा है। उन्होंने बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को आर्थिक स्थिरता के लिए रीढ़ की हड्डी बताया।

End of Feed