इस भगोड़े को सता रहा है मरने का डर, बोला- या तो मर जाऊंगा या आत्महत्या कर लूंगा!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:34 AM IST

Nirav Modi Suicide Risk: इस साल जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा था कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हांगकांग स्थित कुछ कंपनियों के रत्न, जेवरात और बैंक में डिपॉजिट 253.62 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक कर्ज घोटाले (PNB Loan Scam) के मामले में करीब दो अरब डॉलर का फ्रॉड करने वाले और धनशोधन के आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को अब मरने का डर सता रहा है। पीएनबी घोटाले के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी के आत्महत्या करने की आशंकाओं पर लंदन की हाई कोर्ट में सुनवाई भी हुई। लंदन स्थित उच्च न्यायालय में मंगलवार को 51 वर्षीय हीरा कारोबारी नीरव को भारत प्रत्यर्पित किए जाने की स्थिति में उसके आत्महत्या करने के रिस्क के स्तर का पता लगाने के लिए मनोविज्ञान के दो एक्सपर्ट के तर्क सुने।

Nirav modi

इस भगोड़े को सता रहा है मरने का डर

नीरव की अपीलों पर अंतिम चरण की सुनवाई में लॉर्ड जस्टिस जेरेमी स्टुअर्ट स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे ने प्रत्यर्पण के खिलाफ विशेषज्ञों की दलीलों को सुना। कार्डिफ विश्वविद्यालय में फोरेंसिक मनोविज्ञान के प्राध्यापक एंड्रयू फॉरेस्टर और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में फोरेंसिक मनोविज्ञान की प्राध्यापक सीना फजेल ने दलीलें पेश कीं।

End of Feed