Nifty Prediction Today 2 April: ट्रंप के ट्रैरिफ बम से क्या शेयर बाजार में मचेगा हाहाकार? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Nifty Prediction Today 2 April: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों पर आज (2 अप्रैल) से जवाबी टैरिफ लगाए का ऐलान किया। ऐसी उम्मीद है इससे भारतीय शेयर बाजार में भी हाहाकार मच सकता है। जानिए एक्सपर्ट्स आज के लिए क्या भविष्यवाणी की है।

Nifty Prediction Today 2 April : डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार शुरू करने से एक दिन पहले आईटी और निजी बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण मंगलवार (1 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 1,390.41 अंक या 1.80 प्रतिशत गिरकर 76,024.51 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी सूचकांक 1,502.74 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 75,912.18 पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में एक महीने में सबसे बड़ी सिंगल डे गिरावट थी। मंगलवार को शेयर बाजार में आई गिरावट ने निवेशकों को 3.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। बीएसई-लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,09,43,588.06 करोड़ रुपये (4.78 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा।

Nifty Prediction, Nifty Prediction Today

भारतीय शेयर बाजार को लेकर भविष्यवाणी

ट्रंप के इस टैरिफ बम हमले के बीच एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर तकनीकी एक्सपर्ट रूपक डे ने कहा कि निफ्टी इंडेक्स दैनिक चार्ट पर 50EMA के करीब पहुंच रहा है। यह गिरावट कॉनसोलिडेशन के हालिया फेज के बाद आई है, जो कमजोर धारणा का संकेत है। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि निकट भविष्य में 50EMA समर्थन निफ्टी को स्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर निफ्टी 50EMA को बनाए रखता है, तो हम बाजार में सुधार देख सकते हैं। अगर निफ्टी 23,115 से नीचे निर्णायक ब्रेकडाउन देता है, तो यह एक गहरा सुधार शुरू कर देगा। ऊपर की तरफ निफ्टी प्रतिरोध 23,250 पर है।

End of Feed