Nifty 50 Prediction Today, 6 Feb: बाजार में आज कहां तक दिख सकती है गिरावट-बढ़त! जानें निफ्टी का सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Nifty 50 Prediction Today: निफ्टी 50 का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। 23,500-23,600 पर मजबूत सपोर्ट और 23,900-24,250 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। 23,850 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर निफ्टी 24,000 की ओर बढ़ सकता है। RBI MPC मीटिंग का असर मार्केट पर रहेगा।

Market decline, investors keep an eye on RBI MPC: बुधवार, 5 फरवरी को सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में बंद हुए क्योंकि निवेशकों की नजर RBI मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले पर बनी हुई है। सेंसेक्स 312.53 अंकों (0.40%) की गिरावट के साथ 78,271.28 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 42.95 अंक (0.18%) गिरकर 23,696.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

Nifty 50 prediction, Nifty support and resistance

Nifty 50 के जानें प्रमुख सपोर्ट-रेसिस्टेंस लेवल

निफ्टी 50 का अल्पकालिक रुझान

ईटी नाउ के मुताबिक LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट, रुपक डे ने बताया कि, निफ्टी 50 का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड बुलिश बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। उन्होंने इसका संभावित टार्गेट 24,050 और इमीडिएट सपोर्ट लेवल 23,500 बताया है।

End of Feed