NHPC Share Target Price: एनएचपीसी का शेयर 81.03 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 80.73 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 87.83 रु तक ऊपर गया और 77.38 रु तक नीचे फिसला। कारोबार के अंत में एनएचपीसी का शेयर 4.77 रु या 5.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 85.80 रु बंद हुआ। कंपनी का शेयर अभी और ऊपर जा सकता है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 86,186.40 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल 115.84 रु और निचला स्तर 37.80 रु है। आगे जानिए कितना है एनएचपीसी के शेयर का टार्गेट।
एनएचपीसी शेयर प्राइस टार्गेट
ये भी पढ़ें -
कितना है टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के पैनलिस्ट राहुल के मुताबिक, एनएचपीसी के शेयरों में हाई लेवल से प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है। उन्होंने 88 रुपये के स्तर पर शेयर में निवेश की सलाह दी है। वहीं इसके लिए टार्गेट 92 रुपये का है। उन्होंने शेयर के लिए 80 रुपये पर स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी है।
5 दिन में 16.8 फीसदी गिरा शेयर
- 5 दिन में एनएचपीसी का शेयर 16.8 फीसदी गिरा है
- एक महीने में इसका शेयर 18.41 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में इसका शेयर 70.44 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक एनएचपीसी के शेयर ने 29.55 फीसदी रिटर्न दिया है
- इसके एक साल का रिटर्न 114 फीसदी रहा है। यानी इसने एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
