Budget 2024, TDS And TCS Adjustment: बजट में कई घोषणा की गई। इसमें कर्मचारी वर्ग के लिए घोषणा की गई है। अब TCS क्लेम के लिए पहले साल भर से अधिक का समय लग जाता था वह अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने बजट 2024 में ऐलान किया है कि अब TDS को TCS के साथ एडजस्ट किया जा सकता है। यानी आपकी सैलरी में जो TDS कट कर आता है वह ज्यादा आ सकता है। अगर आपने कोई विदेश यात्रा की है या 10 लाख रुपए से अधिक की गाड़ी ली है। इसके अलावा यदि आपने विदेश में रेमिटेंस किया है जो कि 7 लाख रुपए से अधिक है। इन सभी पर कटने वाले TCS को आप सैलरी से कटने वाले TDS के साथ एडजस्ट करवा सकते हैं।
TDS को TCS के साथ एडजस्ट करना।
ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि कैसे अपने TCS को TDS में सेटल कर सकते हैं। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
कैसे आएगी अधिक सैलरी?
TDS को TCS के साथ एडजस्ट करने के लिए आपको इन सभी की रिसिप्ट अपने एम्पलोयर को जमा करवानी होगा। इससे आपका TDS कम कटेगा और सैलरी ज्यादा आएगी। अपना TCS अमाउंट का रिफंड लेने के लिए ITR का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यहां देखें वीडियो
लाइफ इंश्योरेंस पर कितना घटा TDS
इनके अलावा लाइफ इंश्योरेंस में मैच्योरिटी अमाउंट पर TDS कम होकर 2 फीसदी रह गया है। इसके साथ ही इंश्यरेंस कमीशन पर भी TDS 5 फीसदी से कम होकर 2 फीसदी हो गया है। इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो विदेश यात्रा करते हैं। ऐसे लोगों को, TDS कटने की रकम के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको बस रिसीप्ट जमा करानी होगी और आपकी सैलरी बढ़ कर आ जाएगी। यह सुविधा पहले नहीं थी। पहले भरे जाने वाले TCS का रिटर्न पाने के लिए 15 से 18 महीने का इंतजार करना पड़ता था। जो अब खत्म कर दिया गया है।
