New Labour Codes: आज से 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और ओवरटाइम पर डबल वेतन अनिवार्य, जानें क्या-क्या बदला

Labour Codes Notification: केंद्र सरकार ने 21 नवंबर 2025 से चार नई श्रम संहिताएं लागू करने का फैसला किया है, जो पहले के 29 श्रम कानूनों की जगह लेंगी। इन सुधारों के बाद सभी कामगारों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा, जिससे रोजगार में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। नई सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत गिग और प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स सहित सभी कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, बीमा और अन्य लाभ मिलेंगे।

Labour Codes Notification: सरकार ने शुक्रवार को श्रमिकों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लिया और सभी चार नई श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया। इन सुधारों के साथ देश में लागू 29 पुराने श्रम कानूनों को सरल और तर्कसंगत रूप में नए ढांचे में शामिल कर दिया गया है। नई श्रम संहिताओं में गिग वर्कर्स (अल्पकालिक अनुबंध पर काम करने वाले), सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य नियुक्ति पत्र, समय पर वेतन भुगतान, वैधानिक न्यूनतम मजदूरी और सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवरेज जैसी बड़ी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

new labour law

सरकार ने चार श्रम संहिताओं को अधिसूचित किया (फोटो- Canva & @mansukhmandviya)

चार नई संहिताएं इस प्रकार हैं:

  1. वेतन संहिता, 2019
  2. औद्योगिक संबंध संहिता, 2020
  3. सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020
  4. व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता, 2020

End of Feed