नया लेबर कानून: इस्तीफा या टर्मिनेशन, दोनों में अब FnF का पैसा सिर्फ 2 दिनों में मिल जाएगा, पढ़ें पूरी खबर

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको फुल एंड फाइनल सेटलमेंट (FnF) सिर्फ दो दिन में होगा। यानी फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का पैसा सिर्फ दो दिन में आपके अकाउंट में आ जाएगा।

सरकार ने नौकरीपेशा वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 4 नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं। नए लेबर कोड आने के बाद कई बड़े बदलाव दिखाई देंगे। इनमें पीएफ, गेच्युटी, टेक होम सैलरी और फुल एंड फाइनल सेटलमेंट (FnF) से जुड़ा है। नए लेबर कोड में एफएनएफ को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। नए लेबर कोड के मुताबिक, कंपनियों को अपने कर्मचारियों के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट (FnF) का पैसा दो वर्किंग डे में देना होगा। अभी तक बहुत सारी कंपनियां लगभग 30 दिनों के कानूनी समय-सीमा के अंदर पेमेंट करती थीं। जक कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता है, तो कंपनियों को ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जैसे कई सेटलमेंट पर विचार करना होता है, जिनमें से हर एक की अपनी डेडलाइन होती है। इसलिए, कंपनियां अक्सर यह पक्का करने के लिए सब कुछ एक साथ सेटल कर देती हैं कि वे कानून का पालन कर रही हैं।

नया लेबर कानून

नया लेबर कानून

क्यों किया गया बदलाव?

जानकारों का कहना है कि इस बदलाव का मकसद सैलरी जल्दी और तेजी से मिलना और कर्मचारियों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी पक्का करना है। टाइम लिमिट कम होने से ड्यूज़ को लंबे समय तक रोके रखने से तो बचा जा सकता है, लेकिन कंपनियों के लिए सिर्फ दो दिनों के अंदर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट करना ऑपरेशनल मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अभी तक कंपनियां फुल एंड फाइनल सेटलमेंट अमाउंट को कई शर्तों के साथ जारी करती हैं— जैसे कि कंपनी के एसेट्स की वापसी से जुड़ी शर्तें, एम्प्लॉयर की तरफ से होने वाली एग्जिट फॉर्मैलिटीज को पूरा करना, कर्मचारियों से रिलीज और एग्जिट डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवाना, और इसी तरह की दूसरी बातें। नई व्यवस्था सभी एम्प्लॉई पर लागू होती है, जिसमें कमाई गई सैलरी या किए गए काम के नेचर के आधार पर कोई फर्क नहीं किया जाता है।

End of Feed